स्टिकर्स, प्राइवेट रिप्लाइ जैसे कई फीचर्स ने बदला चैट का अंदाज
WhatsApp ने इस साल अपने ऐप में कई बदलाव किये हैं। इन बदलावों से वॉट्सऐप ने नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही कई सुधार भी किए हैं। एक तरफ जहां वॉट्सऐप ने फेक न्यूज को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें कई फीचर जैसे स्टिकर्स सपॉर्ट, ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग भी जोड़ा गया है। आइये जान ते हैं वॉट्सऐप के कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में जिसने इस साल वॉट्सऐप को पहले के मुकाबले और बेहतर बनाया है। ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग WhatsApp ने इस साल अपने ऐप में ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग फीचर को ऐंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए ऑफिशल तौर पर लॉन्च कर दिया। इस फीचर के जरिए किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप के चार लोग आपस में वॉइस और विडियो कॉलिंग के जरिए बात कर सकते हैं। बीटा यूजर्स के लिए प्राइवेट रिप्लाइ वॉट्सऐप ने हाल ही में अपने ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए प्राइवेटरिप्लाइ का फीचर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर किसी भी ग्रुप चैट के दौरान उस ग्रुप के किसी भी मेम्बर को पर्सनल मेसेज भेज सकता है और वह भी बिना ग्रुप से बाहर आए। इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आप...