वोडाफोन के ये दो प्लान बदले, अब मिलेगा ज्यादा डेटा
टेलीकॉम सेक्टर में चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच अब वोडाफोन ने 199 रुपये और 399 रुपये वाले अपने दो प्रीपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किया है. ये बदलाव चुनिंदा सर्किलों में किया गया है. बदलाव के बाद इन दोनों प्लान्स में ग्राहकों को अब ज्यादा डेटा मिलेगा. आपको बता दें इससे पहले एयरटेल ने भी अपने 199 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया था और ज्यादा डेटा शुरू किया था. वोडाफोन अब अपने 199 रुपये और 399 रुपये वाले दोनों प्रीपेड प्लान में रोज 100MB डेटा ज्यादा देगा. यानी अब रोज कुल 1.5GB 2G/3G/4G डेटा ग्राहकों को मिलेगा. ऐसे में 199 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 42GB 4G डेटा मिलेगा. डेटा के साथ ही अनलिमिटेड नेशनल, लोकल, रोमिंग कॉल और SMS भी मिलेगा. पहले इस प्लान में रोज 1.4GB डेटा दिया जाता था. बदलाव के बाद 399 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों (चुनिंदा यूजर्स) की वैलिडिटी के साथ रोज अब ग्राहकों को 1.5GB डेटा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में भी कॉलिंग और SMS के फायदे दिए जाएंगे. आपको बता दें पहले इसी प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.4GB डेटा दिया जाता था. यानी ...