के इस नए स्मार्टफोन की पहली सेल आज, नोट कर लें टाइम

ने बीते दिनों अपना नया स्मार्टफोन U1 भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. आज यानी 5 दिसंबर को इस स्मार्टफोन की पहली सेल है. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें MediaTek का नया  Helio P70 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसे सेल्फी के लिए भी खास तौर पर बनाया गया है.

कंपनी ने इसे 3GB/32GB और 4GB/64GB वाले दो वेरिएंट में पेश किया है. इनकी कीमत क्रमश: 11,999 रुपये और 14,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तौर ग्राहकों को SBI कार्ड्स पर 5 प्रतिशत कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और जियो की ओर से 5,750 रुपये तक कैशबैक और 4.2TB 4G डेटा मिलेगा. Realme की वेबसाइट में ऑफर्स में थोड़ा बहुत बदलाव है, जिसे ऑफर खरीदते वक्त देख सकते हैं.

डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.2 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 3GB/ 4GB रैम और ARM G72 GPU के साथ 2.1GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P70 प्रोसेसर मौजूद है. इसमें 6.3-इंच FHD+ (2340X1080) LTPS IPS (इन-सेल) LCD डिस्प्ले, 2.5D कर्व्ड ग्लास, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है.

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं. इसका पहला कैमरा 13MP का है, जिसका अपर्चर f/2.2 है. वहीं दूसरा कैमरा 2MP का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है. बैक कैमरे के साथ LED फ्लैश का सपोर्ट भी यूजर्स को मिलेगा. फ्रंट कैमरे की बात करें तो यहां कंपनी ने 25MP का कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है.

इस स्मार्टफोन में 32GB/64GB के दो स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे. यूजर्स इसे कार्ड की मदद से 256 GB तक बढ़ा सकते हैं. खास बात ये है कि यहां ग्राहकों को अलग से कार्ड लगाने के लिए स्लॉट भी मिलेगा. फिंगरप्रिंट सेंसर इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर दिया गया है. इसकी बैटरी 3500mAh की है और इसका वजन 168 ग्राम है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से हनुमान को दलित बताया है तब से यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके बाद तो बीजेपी से जुड़े तमाम नेता हनुमान को दलित, क्षत्रीय, आर्य बता चुके हैं. इस कड़ी में अगला नाम बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फूले का है जिन्होंने हनुमान को मनुवादियों का गुलाम बता दिया है.

सावित्री बाई फुले ने मंगलवार को कहा कि हनुमानजी दलित और मनुवादियों के गुलाम थे. उन्होंने कहा कि अगर लोग कहते है कि भगवान राम है और उनका बेड़ा पार कराने का काम हनुमानजी ने किया था, उनमें अगर शक्ति थी तो जिन लोगों ने उनका बेड़ा पार कराने का काम किया, उन्हें बंदर क्यों बना दिया? उनको तो इंसान बनाना चाहिये था लेकिन इंसान ना बनाकर उन्हें बंदर बना दिया गया. उनको पूंछ लगा दी गई, उनके मुंह पर कालिख पोत दी गई, चूंकि वह दलित थे इसलिये उस समय भी उनका अपमान किया गया.

बीजेपी सांसद ने न्यूज एजेंसी भाषा से कहा,  ‘हम तो यह देखते है कि अब देश तो ना भगवान के नाम पर चलेगा और ना ही मंदिर के नाम पर. अब देश चलेगा तो भारतीय संविधान के नाम पर. हमारे देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष है, उसमें सभी धर्मों की सुरक्षा की गारंटी है. सबको बराबर सम्मान और अधिकार है. किसी को ठेस पहुंचाने का अधिकार भी किसी को नहीं है. इसीलिये जो भी जिम्मेदार लोग बात करें भारत के संविधान के तहत करें, गैर जिम्मेदाराना बात करने से जनता को एक बार सोचने पर मजबूर करता है.'

Comments

Popular posts from this blog

اليوم العالمي للمرأة: ما الذي يؤرق المرأة العربية حاليا؟

स्टिकर्स, प्राइवेट रिप्लाइ जैसे कई फीचर्स ने बदला चैट का अंदाज

钟南山:对复阳患者增加血浆抗体检测值得推广