राजद के घोषणापत्र में आबादी के अनुपात में आरक्षण का वादा: लोकसभा चुनाव 2019
इसके मुताबिक राजद दलितों, पिछड़ों और अति दलितों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण की सुनिश्चित करेगा और निजी क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान करेगा. इसके अलावा उन्होंने 2021 में सभी जातियों की जनगणना कराएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि हर हाथ में रोटी और हर हाथ को काम के सपना को पूरा करेंगे. तेजस्वी ने ये भी बताया कि उनकी पार्टी बिहार से पलायन को रोकने की कोशिश करेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति को बेहतर करने का वादा भी तेजस्वी ने किया है. तेजस्वी ने ये भी कहा कि कांग्रेस के न्याय योजना की उनकी पार्टी पूरा समर्थन करेगी. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त रैली सहारनपुर के देवबंद में हुई. यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं. रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ किया कि इस चुनाव में कोई नाटकबाज़ी नहीं चलेगी. चौकीदारी की नाटकबाज़ी भी नहीं चलेगी. उन्होंने कांग्रेस की 'न्याय' योजना पर भी सवाल उठाए. एक ओर जहां माय...