राजद के घोषणापत्र में आबादी के अनुपात में आरक्षण का वादा: लोकसभा चुनाव 2019

इसके मुताबिक राजद दलितों, पिछड़ों और अति दलितों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण की सुनिश्चित करेगा और निजी क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान करेगा. इसके अलावा उन्होंने 2021 में सभी जातियों की जनगणना कराएंगे.

उन्होंने ये भी कहा कि हर हाथ में रोटी और हर हाथ को काम के सपना को पूरा करेंगे. तेजस्वी ने ये भी बताया कि उनकी पार्टी बिहार से पलायन को रोकने की कोशिश करेगी.

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति को बेहतर करने का वादा भी तेजस्वी ने किया है. तेजस्वी ने ये भी कहा कि कांग्रेस के न्याय योजना की उनकी पार्टी पूरा समर्थन करेगी.

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त रैली सहारनपुर के देवबंद में हुई.

यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं. रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ किया कि इस चुनाव में कोई नाटकबाज़ी नहीं चलेगी. चौकीदारी की नाटकबाज़ी भी नहीं चलेगी. उन्होंने कांग्रेस की 'न्याय' योजना पर भी सवाल उठाए.

एक ओर जहां मायावती ने बिना नाम लिए भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण पर निशाना साधा वहीं इसी रैली में बहुत से लोग चंद्रशेखर रावण की तस्वीर लेकर आए हुए थे.

इस मौक़े पर सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि ये मिलावट नहीं महापरिवर्तन का गठबंधन है.

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में आयोजित एक रैली के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने बयानों से कड़ा प्रहार किया.

रैली के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते मोदी ने कहा, "आप जितना मोदी-मोदी के नारे लगाएंगे, उतनी की एक शख्स की नींद उड़ती जाएगी."

पीएम मोदी ने कहा, "आप जानते हैं वो शख्स कौन है? ये स्पीड ब्रेकर है, बंगाल के विकास की. दीदी की नींद उड़ गई है और वो झुंझलाहट और गुस्से में अफसरों को कोस रही हैं."

उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उनकी रैली में आने वाले लोगों को रोका जा रहा है. रैली की जगह पर मंच बनाया जा रहा है ताकि ज़्यादा लोग रैली वाले मैदान में प्रवेश ना कर सकें.

प्रधानमंत्री ने उस मंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह दीदी के विनाश का स्मारक हैं.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में 21 विपक्षी दलों के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चाहे लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने में देरी ही क्यों न हों चुनाव के बात मतगणना के लिए 50 फ़ीसदी ईवीएम का वीवीपैट से मिलान किया ही जाना चाहिए.

इन 21 दलों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मतदाताओं को वोटिंग मशीन की शुद्धता के बारे में आश्वस्त करने के लिए यह मिलान किया जाना चाहिए.

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि 50 फ़ीसदी ईवीएम के वीवीपैट पर्चियों का मिलान करने पर लोकसभा चुनाव के नतीजों में पांच-छह दिनों की देरी हो सकती है.

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में यह भी कहा था कि वीवीपैट की पर्चियों के मिलान का वर्तमान तरीका सबसे उपयुक्त है लेकिन इससे नतीजे पांच दिन की देरी से आएंगे.

सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई 'लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वीवीपैट के नमूना सर्वे की संख्या एक से ज़्यादा की जा सकती है या नहीं' इस पर हो रही है और विपक्षी दलों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है.

शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी का हाथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और शामिल होने के चंद ही घंटे बाद कांग्रेस ने अपने नए उम्मीदवारों की सूची जारी की.

इस सूची में पांच नाम हैं जिसमें सबसे ऊपर शत्रुघ्न सिन्हा का नाम है. उन्हें उनकी पारंपरिक सीट पटना साहिब से टिकट दिया गया है.

शत्रुघ्न क़रीब 30 सालों तक बीजेपी के साथ रहे. मौजूदा समय में वह बीजेपी के टिकट पर पटना साहिब से सांसद हैं. लेकिन इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटते हुए उनकी जगह रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है.

कांग्रेस में शामिल होने के मौक़े पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस देश के निर्माताओं की पार्टी है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैंने भारी मन से बीजेपी पार्टी छोड़ी है. भारतीय जनता पार्टी में संवाद नहीं किया गया. बीजेपी ने विरोधियों को दुश्मन की तरह समझा."

उन्होंने कहा, "मैंने बीजेपी में लोकशाही को धीरे-धीरे तानाशाही में बदलते हुए देखा."

इस दौरान उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, जसवंत सिंह, मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और अपने साथ बीजेपी में हुए व्यवहार की बात की.

उन्होंने कहा, "वरिष्ठ लोगों को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया, मार्गदर्शक मंडल की आज तक एक बैठक नहीं हुई."

Comments

Popular posts from this blog

اليوم العالمي للمرأة: ما الذي يؤرق المرأة العربية حاليا؟

स्टिकर्स, प्राइवेट रिप्लाइ जैसे कई फीचर्स ने बदला चैट का अंदाज

钟南山:对复阳患者增加血浆抗体检测值得推广