Posts

स्टिकर्स, प्राइवेट रिप्लाइ जैसे कई फीचर्स ने बदला चैट का अंदाज

WhatsApp ने इस साल अपने ऐप में कई बदलाव किये हैं। इन बदलावों से वॉट्सऐप ने नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही कई सुधार भी किए हैं। एक तरफ जहां वॉट्सऐप ने फेक न्यूज को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें कई फीचर जैसे स्टिकर्स सपॉर्ट, ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग भी जोड़ा गया है। आइये जान ते हैं वॉट्सऐप के कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में जिसने इस साल वॉट्सऐप को पहले के मुकाबले और बेहतर बनाया है। ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग  WhatsApp ने इस साल अपने ऐप में ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग फीचर को ऐंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए ऑफिशल तौर पर लॉन्च कर दिया। इस फीचर के जरिए किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप के चार लोग आपस में वॉइस और विडियो कॉलिंग के जरिए बात कर सकते हैं। बीटा यूजर्स के लिए प्राइवेट रिप्लाइ वॉट्सऐप ने हाल ही में अपने ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए प्राइवेटरिप्लाइ का फीचर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर किसी भी ग्रुप चैट के दौरान उस ग्रुप के किसी भी मेम्बर को पर्सनल मेसेज भेज सकता है और वह भी बिना ग्रुप से बाहर आए। इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आप...

मैं पीएम बना तब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग 140 थी, आज 100 पर: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे के दूसरे दिन सोमवार को राजधानी टोक्यो में 'मेक इन इंडिया, अफ्रीका में भारत-जापान साझेदारी और डिजिटल साझेदारी' सेमिनार में शामिल हुए। मोदी ने कहा, जब मैंने 2014 में भारत की जिम्मेदारी संभाली थी, उस वक्त वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार करने में सुलभता) में भारत की रैंकिंग 140 थी। लेकिन अब यह 100 पर पहुंच गई। हम इसे और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले मोदी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिवाली में दीपक जहां रहता है, वहां उजाला फैलता है उसी तरह आप भी जापान और दुनिया के हर कोने में अपना और देश का नाम रोशन करें। गुजरात में सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस साल पटेल की जयंती की चर्चा दुनियाभर में होगी। सरदार साहब की प्रतिभा जितनी ऊंची थी, प्रतिमा भी उतनी ही ऊंची बनेगी। मोदी 31 अक्टूबर को इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। धानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज भारत बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। मानवता के लिए काम करने पर भारत की कोशिशों...