Posts

वोडाफोन के ये दो प्लान बदले, अब मिलेगा ज्यादा डेटा

टेलीकॉम सेक्टर में चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच अब वोडाफोन ने 199 रुपये और 399 रुपये वाले अपने दो प्रीपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किया है. ये बदलाव चुनिंदा सर्किलों में किया गया है. बदलाव के बाद इन दोनों प्लान्स में ग्राहकों को अब ज्यादा डेटा मिलेगा. आपको बता दें इससे पहले एयरटेल ने भी अपने 199 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया था और ज्यादा डेटा शुरू किया था. वोडाफोन अब अपने 199 रुपये और 399 रुपये वाले दोनों प्रीपेड प्लान में रोज 100MB डेटा ज्यादा देगा. यानी अब रोज कुल 1.5GB 2G/3G/4G डेटा ग्राहकों को मिलेगा. ऐसे में 199 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 42GB 4G डेटा मिलेगा. डेटा के साथ ही अनलिमिटेड नेशनल, लोकल, रोमिंग कॉल और SMS भी मिलेगा. पहले इस प्लान में रोज 1.4GB डेटा दिया जाता था. बदलाव के बाद 399 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों (चुनिंदा यूजर्स) की वैलिडिटी के साथ रोज अब ग्राहकों को 1.5GB डेटा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में भी कॉलिंग और SMS के फायदे दिए जाएंगे. आपको बता दें पहले इसी प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.4GB डेटा दिया जाता था. यानी ...

के इस नए स्मार्टफोन की पहली सेल आज, नोट कर लें टाइम

ने बीते दिनों अपना नया स्मार्टफोन U1 भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. आज यानी 5 दिसंबर को इस स्मार्टफोन की पहली सेल है. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें MediaTek का नया  Helio P70 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसे सेल्फी के लिए भी खास तौर पर बनाया गया है. कंपनी ने इसे 3GB/32GB और 4GB/64GB वाले दो वेरिएंट में पेश किया है. इनकी कीमत क्रमश: 11,999 रुपये और 14,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तौर ग्राहकों को SBI कार्ड्स पर 5 प्रतिशत कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और जियो की ओर से 5,750 रुपये तक कैशबैक और 4.2TB 4G डेटा मिलेगा. Realme की वेबसाइट में ऑफर्स में थोड़ा बहुत बदलाव है, जिसे ऑफर खरीदते वक्त देख सकते हैं. डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.2 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 3GB/ 4GB रैम और ARM G72 GPU के साथ 2.1GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P70 प्रोसेसर मौजूद है. इसमें 6.3-इंच FHD+ (2340X1080) LTPS IPS (इन-सेल) LCD डिस्प्ले, 2.5D कर्व्ड ग्...

स्टिकर्स, प्राइवेट रिप्लाइ जैसे कई फीचर्स ने बदला चैट का अंदाज

WhatsApp ने इस साल अपने ऐप में कई बदलाव किये हैं। इन बदलावों से वॉट्सऐप ने नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही कई सुधार भी किए हैं। एक तरफ जहां वॉट्सऐप ने फेक न्यूज को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें कई फीचर जैसे स्टिकर्स सपॉर्ट, ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग भी जोड़ा गया है। आइये जान ते हैं वॉट्सऐप के कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में जिसने इस साल वॉट्सऐप को पहले के मुकाबले और बेहतर बनाया है। ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग  WhatsApp ने इस साल अपने ऐप में ग्रुप विडियो और वॉइस कॉलिंग फीचर को ऐंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए ऑफिशल तौर पर लॉन्च कर दिया। इस फीचर के जरिए किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप के चार लोग आपस में वॉइस और विडियो कॉलिंग के जरिए बात कर सकते हैं। बीटा यूजर्स के लिए प्राइवेट रिप्लाइ वॉट्सऐप ने हाल ही में अपने ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए प्राइवेटरिप्लाइ का फीचर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर किसी भी ग्रुप चैट के दौरान उस ग्रुप के किसी भी मेम्बर को पर्सनल मेसेज भेज सकता है और वह भी बिना ग्रुप से बाहर आए। इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आप...

मैं पीएम बना तब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग 140 थी, आज 100 पर: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे के दूसरे दिन सोमवार को राजधानी टोक्यो में 'मेक इन इंडिया, अफ्रीका में भारत-जापान साझेदारी और डिजिटल साझेदारी' सेमिनार में शामिल हुए। मोदी ने कहा, जब मैंने 2014 में भारत की जिम्मेदारी संभाली थी, उस वक्त वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार करने में सुलभता) में भारत की रैंकिंग 140 थी। लेकिन अब यह 100 पर पहुंच गई। हम इसे और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले मोदी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिवाली में दीपक जहां रहता है, वहां उजाला फैलता है उसी तरह आप भी जापान और दुनिया के हर कोने में अपना और देश का नाम रोशन करें। गुजरात में सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस साल पटेल की जयंती की चर्चा दुनियाभर में होगी। सरदार साहब की प्रतिभा जितनी ऊंची थी, प्रतिमा भी उतनी ही ऊंची बनेगी। मोदी 31 अक्टूबर को इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। धानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज भारत बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। मानवता के लिए काम करने पर भारत की कोशिशों...